मुख्यमंत्री की जल जीवन हरियाली यात्रा ढोंग : माधव आनंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री की जल जीवन हरियाली यात्रा ढोंग : माधव आनंद

राज्य में महिला सुरक्षा छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज और देश में हिंसा फैलाने वाले राजनीतिक दल के

 पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आंनद ने कहा कि  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इन दिनों  जल जीवन हरियाली यात्रा पर है । इनकी एक भी योजना अभी तक सही तरीके से जमीन पर नही लागू हो सका सात निश्चय योजना हर घर नल जल योजना भारी भ्रष्टाचार हुआ।
उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री की जल जीवन हरियाली यात्रा एक ढकोसला है।  इस यात्रा में माध्यम से  महिलाओं और स्कूली बच्चे बच्चियों को मानव श्रृंखला हेतु लाइन में लगने के लिए आग्रह कर रहे हैं । प्रदेश में हुई घोटालो पर परदा डालने के लिए  जल जीवन हरियाली पर मानव श्रंखला का ढोंग रचा गया है।
उन्होंने कहा कि  बिहार में बढ़ रहे बलात्कार सामूहिक दुष्कर्म बेटियों की  असुरक्षा  एनआरसी कैब जैसे देश तोडऩे वाले कानून से बिहार और देश जल रहा है सडक़ों पर बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठियां बरसाई जा रही है दूसरी ओर नीतीश कुमार राजनीतिक सभाओं में व्यस्त हैं जो दिखाता है कि राज्य में महिला सुरक्षा छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज और देश में हिंसा फैलाने वाले राजनीतिक दल के साथ नीतीश कुमार जी मशगुल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।