गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने अहमदाबाद में किया छठ घाट का लोकार्पण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने अहमदाबाद में किया छठ घाट का लोकार्पण

सत्याग्रह, गुजरात के नवनिर्माण आन्दोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात और बिहार के अटूट सम्बन्धों को

पटना : राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी ने सपत्नीक आज प्रातः अहमदाबाद के साबरमती तट पर गुजरात सरकार द्वारा 11 करोड़ की लागत से नवनिर्मित छठ घाट पर हजारों छठ व्रतियों के साथ पटना से लाया गंगा जल उदयीमान सूर्य को अर्पित कर छठ पूजा की।

ज्ञातव्य है कि कल गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रन्ट पर 300 मीटर से अधिक लम्बा 11 करोड़ की लागत से निर्मित छठ घाट का लोकार्पण किया था। इसके पूर्व श्री रूपाणी, अहमदाबाद की महापौर, सासंद, विधायकों एवं अन्यों ने अस्ताचल गामी सूर्य की सामूहिक आरती कर छठ मइया की पूजा की।

इस अवसर पर छठ व्रतियों को सम्बोधित करते हुए श्री मोदी ने सोमनाथ के मन्दिर का राजेन्द्र प्रसाद द्वारा उद्घाटन, गाँधी के चम्पारण सत्याग्रह, गुजरात के नवनिर्माण आन्दोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात और बिहार के अटूट सम्बन्धों को कोई कमजोर नहीं कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।