आरा/भोजपुर,(पंजाब केसरी): विकसित बिहार बनाने का लक्ष्य है चिराग पासवान का। देश के अन्तिम पैदान पर बिहार का जो स्थान है उसे बिहार फस्ट, बिहारी फस्ट’ के विजन डाक्यूमेंट के द्वारा देश के पहले स्थान पर लाने का अभियान छेड़ा है चिराग पासवान ने।यह बात आज भोजपुर जिला के ” एकजुटिका” होटल के सभागार में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, लोजपा-(रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि आज बिहार में हाहाकार मचा हुआ है। विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। अपराध का ग्राफ 67% बढ़ गया है। कोई सुरक्षित नही है इसका प्रमाण है कि 2022 के जनवरी माह से 30 मई तक के बीच पुलिस पर 1295 बार हमला हुआ है। 17 वर्षो के शासनकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने कुछ नही किया। सिर्फ जुमलेबाजी पूरे बिहार में भय,भूख और भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकार के इन सभी विफलताओं को गांव-गांव जाकर बताने की जिम्मेवारी हम कार्यकर्ताओं को पूरा करना है।