मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति का किया लोकार्पण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति का किया लोकार्पण

इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रतीक चिन्ह्

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित पाटलिपुत्रा पार्क का उद्घाटन करने के पश्चात् उसी पार्क में नव स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रतीक चिन्ह् के रूप में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की छोटी मूर्ति एवं पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया। 
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री  प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, भवन निर्माण मंत्री  अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, सांसद श्रीमती रमा देवी, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के परामर्षी  अंजनी कुमार सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार। 
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव  दीपक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त  संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव  चन्द्रषेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, जिलाधिकारी कुमार रवि सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।