मुख्यमंत्री नीतीश ने मानपुर प्रखंड के अबग‍िला में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का निरीक्षण किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री नीतीश ने मानपुर प्रखंड के अबग‍िला में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानपुर प्रखंड के अबग‍िला में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्‍होंने

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानपुर प्रखंड के अबग‍िला में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्‍होंने फल्‍गु नदी के देवघाट में बन रहे रबर डैम का जायजा भी लिया। मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए। सुरक्षा को लेकर तीन सौ से अधिक जवानों को लगाया गया। साल 2020 में मुख्‍यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार पहली बार गया पहुंचे। इसके पहले मुख्‍यमंत्री ने राजगीर में विभिन्‍न विकास योजनाओं का जायजा लिया। फिर, सड़क मार्ग से गया पहुंचे। 
गंगा जल उद्वह योजना मुख्‍यमंत्री की महत्‍वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री अबगिला जाने को लेकर सड़क की मरम्‍मत की गई है। वहां गंगा जल को शुद्ध करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट का निर्माण हो रहा है। काम करीब 80 फीसद पूर्ण हो गया है। मोहरा प्रखंड के तेतर में रिजर्वायर बनाया गया है। उधर फल्‍गु नदी में बन रहे रबर डैम में पानी का ठहराव होगा। इससे पिंडदानियों को सालभर तर्पण के लिए गंगा जल उपलब्‍ध हो सकेगा। बता दें कि बेगूसराय के मराची से पाइपलाइन के सहारे गया तक गंगा का पानी लाया जाना है। पाइपलाइन की लंबाई करीब 149 किलोमीटर है। यह बेगूसराय के मराची से मोकामा, सरमेरा, बरबीघा, शेखोपुरसराय, कतरीससराय, घोड़ा कटोरा होते हुए अबगिला पहाड़ी तक पहुंचेगी। इससे शहरवासियों को भी मार्च 2022 तक गंगा का पानी पेयजल के रूप में मिल सकेगा। ऐसे में पेयजल संकट की समस्‍या दूर हो जाएगी। मुख्‍यमंत्री इस योजना को लेकर काफी गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।