भाजपा का निति और सिद्धांत देश को जलाने वाला : राजद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा का निति और सिद्धांत देश को जलाने वाला : राजद

भाजपा के बारे में जो कहा था कि इस पार्टी के नाम भारत जलाओ पार्टी होनी चाहिए वह

पटना : राजद प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार एवं अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उपेन्द्र चन्द्रवंशी ने  संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी ने भाजपा के बारे में जो कहा था कि इस पार्टी के नाम भारत जलाओ पार्टी होनी चाहिए वह सच साबित हो रही है क्योंकि भाजपा का नीति और सिद्धांत ऐसा ही है जिससे की भारत को जलाने वाला है।
लालू जी ने यह भांप लिया था कि भाजपा की सरकार आएगी तो भारत जल उठेगा तो अब उनका यह कथन चरितार्थ हो रहा है। भाजपा ने नागरिकता संशोधन बिल को पास किया। इससे पूर्व असम में एनआरसी लागू किया तो करीब 19 लाख लोग की भारतीय नागरिकता खतरे में पड़ गयी है और आज पूरा देश इनके विवादित मुद्दों को लेकर आन्दोलित हो रहे हैं और भाजपा के गलत नीतियों के कारण पूरे देश में अघोषित अपातकाल जैसी हालत है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।