गिरिराज सिंह को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं भाजपा कार्यकर्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गिरिराज सिंह को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं भाजपा कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार बेगूसराय पहुंचने के बाद गिरिराज के हजारों समर्थकों ने ‘ऐसा

भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता गिरिराज सिंह को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचने के बाद गिरिराज के हजारों समर्थकों ने ‘ऐसा ही हो हमारा सीएम’ और ‘अगला मुख्यमंत्री कैसा हो, गिरिराज सिंह जैसा हो’ के नारे लगाए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बेगूसराय में कहा, “पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें (गिरिराज सिंह) बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं।” इसे वर्तमान मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एक चेतावनी के तौर पर देखा जा सकता है। 
हाल ही में सिंह ने नीतीश कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को इफ्तार पार्टी का आयोजन करने को लेकर निशाने पर लिया था। नीतीश कुमार का जद (यू) और पासवान की लोजपा, भाजपा के सहयोगी दल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।