बीजेपी ने बालू घाट पर गोलीबारी को लेकर नीतीश कुमार को घेरा, सीएम से मांगा इस्तीफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी ने बालू घाट पर गोलीबारी को लेकर नीतीश कुमार को घेरा, सीएम से मांगा इस्तीफा

बिहार सरकार के कृषि मंत्री और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बेटे सुधाकर सिंह ने बीते दिन अपने

बिहार सरकार के कृषि मंत्री और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के बेटे सुधाकर सिंह ने बीते दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब भाजपा इस बात को लेकर लगातार नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर हमला बोल रही है। इस दौरान बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। 
नीतीश कुमार को देना चाहिए इस्तीफा: विजय कुमार सिन्हा 
दरअसल, जब सिन्हा से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार के खिलाफ जो जाएगा उसका यही हाल होगा। सरकार कुछ समय पहले बनी है, जबकि अब तक दो मंत्री इस्तीफा दे चुके है। सरकार में कोई ताल-मेल नहीं है। नीतीश कुमार कुछ कर नहीं पा रहे है।’ विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बढ़ते अपराध का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है। 
शराब और बालू माफियाओं का बोलबाला है: विजय कुमार सिन्हा 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। हम जब सरकार में थे, तब भी इसपर बयान देते थे। बालू माफियाओं के द्वारा पटना में हुई फायरिंग में कई लोगों के मारे जाने पर नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा हूं। उन्हें इस्तीफा सौंप देना चाहिए। बिहार में अपराध बढ़ रहा है। शराब और बालू माफियाओं का बोलबाला है। लेकिन उनकी पुलिस अपराध के आकड़ो को छुपा रही है। ‘
सम्राट चौधरी ने भी बोला था हमला 
हम आपको बता दें, ना सिर्फ विजय कुमार सिन्हा बल्कि सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार को सलाह दी थी कि उन्हें अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए। क्योंकि तेजस्वी उन्हें ज्यादा दिनों तक सीएम बने रहने नहीं देंगे। हालांकि, जब इस बारे में नीतीश कुमार से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, ‘हम कही नहीं जा रहे है। आप मीडिया वाले चिंता मत करिए। सब कुछ ठीक है। सरकार अच्छी चल रही है। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।