भाजपा नेता तारकिशोर ने की नीतीश पर टिप्पणी, कही बड़ी गंभीर बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा नेता तारकिशोर ने की नीतीश पर टिप्पणी, कही बड़ी गंभीर बात

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर सवालिया

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर सवालिया निशान लगाया है। प्रसाद ने महागठबंधन सरकार द्वारा विधानसभा में लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने राजनीतिक वश्वसनीयता खो दी है। 
सीएम नीतीश कुमार पर की ये बड़ी टिप्पणी 
भाजपा नेता ने कुमार के अपने दम पर मुख्यमंत्री बनने की क्षमता नहीं होने के बावजूद उनकी ‘‘प्रधानमंत्री बनने की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा’’ को लेकर भी उन पर कटाक्ष किया। प्रसाद ने कहा, ‘‘अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को लेकर ही उन्होंने पहले 2013 में और फिर नौ साल बाद भाजपा का साथ छोड़ दिया।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वह मुख्यमंत्री बने रहते हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री बदलते रहते हैं। वह एक ऐसे बल्लेबाज की तरह हैं जो खुद पिच पर बने रहने के लिए दूसरों को रन आउट कराने को तैयार रहते हैं। 
क्या पार्टी के शीर्ष नेताओं पर  भ्रष्टाचार के आरोप कोई मायने नहीं रखतेः तारकिशोर 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को याद रखना चाहिए कि उसके अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उनकी तुलना सांप से की थी जो अपना केंचुली छोड़ता है।’’ तारकिशोर प्रसाद ने यह भी दावा किया कि राजद के सत्ता में आने के बाद से अपराध दर में वृद्धि हुई है। उन्होंने हैरानगी जताते हुए सवाल किया कि क्या पार्टी (राजद) के शीर्ष नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप ‘‘अब कोई मायने नहीं रखते।’’ भाजपा नेता ने दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पांच साल बाद 2019 के आमचुनाव में ‘‘केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से’’ राज्य में जद(यू) की सीट संख्या बढ़ कर 16 पहुंची।
उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में जद(यू) को महज दो सीट पर जीत मिली थी। प्रसाद ने कहा, वह (नीतीश कुमार) प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में यह उनकी आखिरी पारी हो सकती है। उन्होंने राजनीतिक विश्वसनीयता खो दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।