भाजपा नेता रवि किशन का सियासी हमला, कहा- नीतीश कुमार की गलती की सजा भुगत रहा बिहार, लौट आया 'जंगलराज' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा नेता रवि किशन का सियासी हमला, कहा- नीतीश कुमार की गलती की सजा भुगत रहा बिहार, लौट आया ‘जंगलराज’

बिहार में सियासी जंग काफी तेज हो गई है।आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। उपचुनाव के लिए प्रचार

बिहार में सियासी जंग काफी तेज हो गई है।आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।कुढनी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार करने आए फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क नेता रवि किशन ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की गलती की सजा बिहार भुगत रहा है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने स्वार्थ की खातिर बिहार को फिर से 80-90 के दशक वाले दौर में पहुंचा दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगया आरोप 
मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी जाने के लिए पटना हवाई अड्डा पहुंचे रवि किशन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वे बिहार की धरती के ऋणी हैं, जिसने मुझे यहां तक पहुंचाया है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ थे और अब के बिहार को यहां के लोगों ने देख लिया है। नीतीश कुमार ने जो गलती की, उसे नीतीश कुमार भी जान गए हैें। उन्हीं की गलती की सजा आज बिहार भुगत रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि आज बिहार के उद्योगपति अपने परिवार के साथ फिर से पलायन करने लगे हैे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार को फिर से 80 और 90 के दशक में पहुंचा दिये हैं, जब लोग छह -सात बजे के बाद घरों से नहीं निकलते थे। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज लौट आया है।
जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के लिए किया प्रचार 
रवि किशन ने कहा कि अपने स्वार्थ की खतिर नीतीश कुमार ने बिहार को 20 वर्ष पीछे धकेल दिया है।भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्म के चर्चित अभिनेता ने कुढ़नी में भाजपा के प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शुक्रवार को कुढ़नी पहुंचे थे जहां उन्होंने महागठबंधन की ओर से चुनावी मैदान में उतरे जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के लिए प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।