बिहार की जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने हेतु भाजपा प्रतिबद्ध:विजय सिन्हा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार की जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने हेतु भाजपा प्रतिबद्ध:विजय सिन्हा

बिहार विधान-सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि दोनों उपचुनाव में जनादेश का संदेश

बिहार विधान-सभा में नेता प्रतिपक्ष  विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि दोनों उपचुनाव में जनादेश का संदेश स्पष्ट बता रहा है कि हर समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से उम्मीद हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में भाजपा का हर कार्यकर्त्ता  एवं नेता जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने हेतु प्रतिबद्ध है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गॉंधी, लोहिया, जे.पी और डॉ० दीन दयाल उपाध्याय जी की जाति विहीन समाज एवं भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र की विचार धारा को लेकर भाजपा राज्य में हर परिवार तक पहुचने का संकल्प लेगा और आवश्यकता पड़ने पर बिहार की जनता के हित में भ्रष्टाचारी माहौंल के विरुद्ध एक बड़ा जन आन्दोलन भी करेगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2022 को लाल किला की प्राचीर से भ्रष्टाचार मुक्त एवं परिवारवाद मुक्त राष्ट्र बनाने का जो अवाहन किया है भाजपा उसी उदेश्य को जन आन्दोलन में परिणति करने हेतु अपना अभियान चलायेगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता चाहती है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनें।
नेता प्रतिपक्ष ने मा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सिद्यांत विहीन राजनीति करने एवं भ्रष्टाचार अपराध पर मौन धारण करने को लेकर कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है। श्री सिन्हा ने आशंका व्यक्त की है कि उपचुनाव में राज्य की जनता द्वारा राजद के साथ गठबंधन को नकार दिये जाने पर हताशा एवं निराशा में मुख्यमंत्री जी राज्य को और बदहाली को ओर न ढकेल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।