बिहार उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, BJP का दावा- पार्टी में होने वाली है बड़ी टूट, मचेगी भगदड़

बिहार उपचुनाव में दोनों सीटों पर जदयू ने फिर से कब्जा जमा लिया। इसके बाद अब जदयू की

बिहार उपचुनाव में दोनों सीटों पर जनता दल (युनाइटेड) ने फिर से कब्जा जमा लिया। इसके बाद अब जदयू की सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को दावा किया कि बिहार कांग्रेस के अंदर बहुत बड़ी टूट होने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के नेता और बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि राजद और कांग्रेस में जल्द ही भगदड़ मचने वाली है। दोनों पार्टियों में टूट की आशंका है।
उन्होंने कहा, राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को बयान दिया कि राजद में जिस प्रकार से तेजस्वी ने कब्जा जमा लिया और पार्टी चला रहे हैं, वहां विरोधाभास है। कांग्रेस में भी नेतृत्व ने जो रणनीति बनाई, वहां भी विरोधाभास है। ऐसे में दोनों में टूट की आशंका है। कांग्रेस में भी बड़ी टूट होगी। कई विधायक पार्टी छोड सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रस के कई विधायक भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। इस बयान को लेकर हालांकि कांग्रेस का कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बिहार उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर जदयू के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इस उपचुनाव में महागठबंधन में फूट पड़ गई और राजद और कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए। दोनों पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा। दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का इस्तीफा भी मांग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।