चिराग पासवान के नेतृत्व में विकसित बिहार बनेगा: डा.सत्यानंद शर्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चिराग पासवान के नेतृत्व में विकसित बिहार बनेगा: डा.सत्यानंद शर्मा

चिराग पासवान के नेतृत्व में विकसित बिहार बनेगा। नीतीश कुमार ने बिहार को बदहाल और कंगाल बना दिया

दरभंगा/कुशेश्वरस्थान :  चिराग पासवान के नेतृत्व में विकसित बिहार बनेगा। नीतीश कुमार ने बिहार को बदहाल और कंगाल बना दिया है। कुशेश्वरस्थान के उपचुनाव से बिहार के सत्ता परिवर्तन का संकेत देश में जायेगा। यह बात  लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने हरिनगर, परोहिरणी, और ग्यासपुर, में लोजपा(रामविलास) के प्रत्याशी श्रीमती अंजू देवी के पक्ष में आयोजित नुकड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्य सड़क से नीचे उतरते ही गाँव में कही सड़क नहीं है। 
कुशेश्वरस्थान के 80 प्रतिशत घरों के नौजवान रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में गए हुए है। बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चारों तरफ व्याप्त है। विधि-व्यवस्था चौपट है। पूरा क्षेत्र बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। राहत पहुंचाने में सरकार निकम्मा सावित हुई है। आगे डॉ. शर्मा ने कहा कि लोजपा(रामविलास) के उम्मीदवार को भारी मतों से जीता कर नीतीश कुमार की सत्ता समाप्ति के संकेत यहाँ की जनता देगी। 
सभा को युवा लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राम प्रवेश यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के परमानंद शर्मा,नन्द किशोर शर्मा, हरेराम शर्मा, सरोज शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लोजपा(रामविलास) की उमीदवार के पक्ष में हेलीकॉप्टर छाप पर वोट देकर विजयी बनाये।  सभा में कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती अंजू देवी ने निरतंर जनता की सेवा करने की वादा किया और हाथ जोर कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।