Bihar: कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सियासी तेज, पप्पु यादव ने BJP पर साधा निशाना
Girl in a jacket

Bihar: कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सियासी तेज, पप्पु यादव ने BJP पर साधा निशाना

Bihar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर जन अधिकार पार्टी (लो) के द्वारा पूर्णिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश उर्फ पप्पु यादव ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनका नमक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपने को हम साकार करेंगे। उनकी जयंती के अवसर पर हम ये संकल्प लेते हैं कि अगर जनता मौका देगी तो हम हर प्रखंड में कल्याण छात्रावास की स्थापना करेंगे। इसके साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार करेंगे।

Highlights:

  • जन अधिकार पार्टी (लो) के द्वारा पूर्णिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 
  • पूर्व सांसद राजेश उर्फ पप्पु यादव ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमक 
  • मैंने सांसद बनते ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी- पप्पु यादव
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे सिपाही थे- पप्पु यादव 

 

‘मैंने सांसद बनते ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी’

पप्पू यादव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि मैंने सांसद बनते ही सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की थी। इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा की सरकार को 9 साल क्यों लगा उन्हें यह सम्मान देने में? अभी चुनाव के लिए ये सब कुछ किया जा रहा है।

325259652

Bihar: ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे सिपाही थे’

यादव ने भाजपा पर कर्पूरी ठाकुर के बहाने निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग कर्पूरी ठाकुर पर राजनीति कर रहे हैं, वो राजनीति करना बंद कर दें। जननायक कर्पूरी ठाकुर एक सच्चे सिपाही थे। उनके नाम पर जाति धर्म की नफरत का बीज बोने वाली भाजपा को जयंती मनाने का कोई हक नहीं है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।