Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, जानें कौन चेहरे हैं इसमें शामिल
Girl in a jacket

Bihar political crisis: नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ, जानें कौन चेहरे हैं इसमें शामिल

Bihar political crisis

Bihar Political Crisis: बिहार में सीएम नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ 8 लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही जिन नेताओं के शपथ लेने वाले के आसार हैं, उनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉक्टर प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, संतोष कुमार सुमन, श्रवण यादव और सुमित कुमार सिंह का नाम शामिल किया गया है।

Highlights: 

  • नीतीश कुमार आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद के शपथ
  • शपथ ग्रहण समारोह में 8 लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं
  • जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी लेंगे मंत्री पद की शपथ 

 

9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

इस सरकार में जीतन राम मांझी की हम (HAM) पार्टी भी शामिल है। वहीं, नीतीश कुमार राजभवन में आज शाम को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के साथ 2 उपमुख्यमंत्री और 6 कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही हम (HAM) पार्टी से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री पद की भी शपथ लेंगे।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

हम (HAM) पार्टी से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री पद की भी शपथ लेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।