Bihar : भाजपा पर नीतीश कुमार झूठे आरोप लगा रहे - सुशील मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bihar : भाजपा पर नीतीश कुमार झूठे आरोप लगा रहे – सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा, नीतीश कुमार के लिए प्रधानमंत्री बनना दूर का सपना है। बीजेपी 2024 के लोकसभा

नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने और महागठबंधन के तहत बिहार के मुख्यमंत्री बनने की तैयारी के बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के खिलाफ उनके आरोपों को गलत करार दिया।
भाजपा जद-यू को तोड़ने में शामिल नहीं थी : पूर्व उपमुख्यमंत्री
मोदी ने कहा, नीतीश कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने में शामिल थी। यह एक पूर्ण झूठ है जिसका दावा नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कर रहे हैं। भाजपा जद-यू को तोड़ने में शामिल नहीं थी।उन्होंने नीतीश कुमार के इस आरोप का भी खंडन किया कि भाजपा ने तत्कालीन जद (यू) नेता आर.सी.पी. सिंह को उनके मंजूरी के बिना ही केंद्रीय मंत्री बनाया।मोदी ने कहा, यह भी झूठ है। नीतीश कुमार ने ही नरेंद्र मोदी सरकार में आर.सी.पी. सिंह को मंत्री बनने की मंजूरी दी थी।मोदी ने कहा, नीतीश कुमार के लिए प्रधानमंत्री बनना दूर का सपना है। बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ आएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।