Bihar News: मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बिहार के प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन का संयुक्त धरना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bihar News: मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बिहार के प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन का संयुक्त धरना

केंद्र सरकार की 9 साल में देश को तबाही और बर्बादी के सिवा और कुछ नहीं मिला। 9

केंद्र सरकार की 9 साल में देश को तबाही और बर्बादी के सिवा और कुछ नहीं मिला। 9 साल की तबाही और बर्बादी के खिलाफ आज महागठबंधन के दल बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दे रही है। महागठबंधन के नेताओं ने बताया कि केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार से आम आवाम त्रस्त हो गया है। नेताओं ने बताया कि भारत की मोदी सरकार पहली सरकार है,जो खाद्ध पदार्थ से लेकर पाठ्य पुस्तकें पर टैक्स लगाया है।
 प्रदर्शन को सफल बनाने का जिम्मा दिया गया 
इस धरना प्रदर्शन में महागठबंधन का जो दल जिस क्षेत्र में मजबूत है, उसी का नेता वहां महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करेगा। इसको लेकर महागठबंधन के सभी घटक दलों के बीच सहमति बनी है। धरना में स्थानीय विधायक जिलाध्यक्ष के साथ प्रखंड अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। महागठबंधन के घटक दलों के जितने भी विधायक हैं सभी को अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रदर्शन को सफल बनाने का जिम्मा दिया गया है। केंद्र सरकार की नीति को लेकर महागठबंधन शुरू से आंदोलन करते आ रहा है। इसी को देखते हुए बड़े पैमाने पर धरना की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।