Bihar News: पाटलिपुत्र से BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले पर हुई फायरिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bihar News: पाटलिपुत्र से BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले पर हुई फायरिंग

Bihar News: बिहार के पाटलिपुत्र सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग हुई है। पटना के मसौढ़ी विधानसभा में रामकृपाल यादव के काफिले को निशाना बनाया गया है। इस हमले में रामकृपाल यादव के एक समर्थक को चोट आई है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि, रामकृपाल यादव ने पत्र लिखकर घटना की जांच के लिए अपील की है। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, यह फायरिंग किसने की और क्यों की, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घायल समर्थक ही हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, बिहार की जिन आठ लोकसभा सीटो पर शनिवार को वोटिंग हुई है उनमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, सासाराम, नालंदा, आरा, काराकाट, बक्सर और जहानाबाद शामिल हैं। रामकृपाल यादव मसौढ़ी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने गए थे। फिलहाल, काफिले पर हुई गोलीबारी में की घटना में रामकृपाल यादव एकदम सुरक्षित है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।