Bihar News: बिहार में बढ़ा Cold Wave का कहर, जानें बच्चों और बुजुर्गों के लिए कितना खतरनाक?bihar News: Cold Wave Havoc Increases In Bihar, How Dangerous Is It For Children And Elderly?
Girl in a jacket

Bihar News: बिहार में बढ़ा Cold Wave का कहर, जानें बच्चों और बुजुर्गों के लिए कितना खतरनाक?

Bihar News

Bihar News : उत्तरी भारत में शीत लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती है, कई बार यह जानलेवा भी साबित होता है। शीतलहर का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को रहता है। शीतलहर तब चलती है जब मैदानी इलाके में तापमान 7 डिग्री से नीचे चला जाए और तेज हवा चलने लगे। शीत लहर के दौरान मोटे कपड़े जरूर पहनने चाहिए और पूरे शरीर को ढक कर चलना चाहिए।

इन दिनों बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोगों को सबसे अधिक चिंता स्कूल जाने वाले बच्चों की होती है। जनवरी के महीने में ही शीत लहर का कहर बढ़ता है। शीत लहर के दौरान बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक बीमार होते हैं।

शीत लहर कब चलती है?

सर्दी के दिनों में जब तापमान 7 डिग्री से नीचे चला जाए और इस दौरान चलने वाली हवा को शीत लहर कहते हैं। यह 2-3 दिनों तक लगातार रहती है। अगर तापमान 5 डिग्री से नीचे चला जाए तो यह गंभीर शीत लहर है।

बच्चों और बुजुर्गों को कितना खतरनाक?

CHILD

शीतलहर का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को होता है। अधिक ठंड होने से बच्चों में दमा या खांसी की बीमारी, निमोनिया, डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है। अधिक ठंड लगने से हाइपोथेमिया नामक बीमारी भी हो सकती है। बुजुर्गों में ठंड लगने से पेरालाइज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मांसपेशियों में कंपन पैदा होता है। शीतलहर का प्रभाव हृदय, रक्त वाहिनियों पर पड़ता है।

Cold Wave से बचने के उपाय

BIHAR copy

शीत लहर के दौरानआप मोटे कपड़े जरूर पहनें और पूरे शरीर को ढक कर ही घर से बाहर निकलें। खासकर कान, नाक और मुंह को जरूर ढक कर रखें। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें। रोड के बहुत किनारे से भी नहीं चलें। ठंड के मौसम में जब धूप निकले तो धूप जरूर लें। धूप शरीर को विटामिन डी की कमी को दूर करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।