Bihar: 72 वर्षीय महिला की हत्या, फिर लड़कियों के साथ दुष्कर्म-हत्या, अब हुआ गिरफ्तार
Girl in a jacket

Bihar: 72 वर्षीय महिला की हत्या, फिर लड़कियों के साथ दुष्कर्म-हत्या, अब हुआ गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar : बिहार (Bihar) के पटना जिले के फुलवारीशरीफ में दो बच्चियों के साथ पहले दुष्कर्म और बाद में एक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करने का दावा किया। इस मामले में पुलिस ने एक अधेड़ देवानंद राय को गिरफ्तार कर लिया है।

Highlights

  • 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म हत्या कर चुका है
  • दो नाबालिग लड़कियां के साथ दुष्कर्म
  • लड़की की हालत नाजुक, इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया
  • BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की

 

बेहोशी की हालत में मिली बच्ची, आरोपी हुआ गिरफ्तार

पटना (Bihar) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शनिवार को बताया कि इसके पहले भी आरोपी ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। वह इससे पहले 72 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के साथ उसकी हत्या कर चुका है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अधिकारी ने बताया कि बेहोशी की हालत में मिली बच्ची से बातचीत के आधार पर पुलिस आरोपी देवानंद को पकड़ सकी है। उन्होंने दावा किया कि उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलाने में पुलिस कामयाब हो सकेगी।

जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा

फुलवारीशरीफ (Bihar) थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को महादलित समुदाय की दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई थी। मंगलवार को गांव के पास एक खेत में लावारिस हालत में एक लड़की बदहवास अवस्था में मिली, जबकि एक का शव बरामद किया गया। जख्मी हालत में मिली लड़की को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी और पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।