बिहार : माधव आनंद बोले- मुख्यमंत्री को केवल कुर्सी की चिंता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : माधव आनंद बोले- मुख्यमंत्री को केवल कुर्सी की चिंता

रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि बिहार में घट रही है रेप की घटना

रालोसपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि बिहार में घट रही है रेप की घटना में राज्य सरकार की घोर विफलता है। पीड़ीता को न्याय नहीं मिल रहा है। इसके लिए सरकार चितिंत नहीं है। उन्होंने कहा कि रेप की घटना बढ रही है। मुख्यमंत्री की अंतरात्मा कब जगेगी। इन्हें केवल कुर्सी की चिंता है। 

शाह की हरी झंडी के बाद होगा कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार : मुख्यमंत्री

राज्य सरकार कहती है, प्रदेश में रोजगार की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री बताये कि रोजगार का कितना व्यवस्था किया गया। अगर व्यवस्था  होता तो यहां के युवा बाहर नहीं जाते। 
दिल्ली अग्नि कांड में दर्जनों बिहारी मजदूरो की मौत हुयी। बिहार के युवा रोजगार के लिए प्रदेश से पलायन कर रहे है। वहां उन्हें प्रताडि़त होना पड़ रहा है। इस सरकार से युवा, किसान, मजदूर, महिलायें परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।