शारदा सिन्हा का गुलबी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा पर बजा उनका छठ गीत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शारदा सिन्हा का गुलबी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा पर बजा उनका छठ गीत

‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पटना के गुलाबी घाट पर अंतिम संस्कार

शारदा सिन्हा का पटना के गुलबी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। घाट पर शारदा सिन्हा अमर रहे के साथ-साथ छठी मैया के जयकारे भी गूंजे।

छठ गीतों से मिली पहचान

शारदा सिन्हा को उनके छठ गीतों से ही पहचान मिली। उनके गीतों के बिना छठ पर्व को अधूरा माना जाता है। छठी माई की महिमा गाने वाली ‘बिहार कोकिला ‘ का महापर्व के पहले दिन दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया था।

बेटे अंशुमान ने अर्थी को कन्धा दिया

पटना के राजेंद्र नगर में स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जो गुलबी घाट पर ख़त्म हुई। उनके बेटे अंशुमान ने अर्थी को कन्धा दिया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक शामिल हुए।

‘दुखवा मिटाई छठी मईया’ बजाया गया

उनके अंतिम यात्रा में उनका गीत ‘दुखवा मिटाई छठी मईया’ बजाया गया। ये गीत शारदा सिन्हा ने दिल्ली AIIMS से ही रिलीज़ किया था। अभी 45 दिनों पहले शारदा सिन्हा के पति का भी निधन हुआ था, उनका अंतिम संस्कार भी गुलबी घाट पर ही किया गया था। शारदा सिन्हा की इच्छा थी की उनका भी अंतिम संस्कार इसी घाट पर हों

5 अक्टूबर को ‘बिहार कोकिला’ का निधन हो गया था

आपको बता दे की 5 अक्टूबर को ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया था, बाद में उनका पार्थिव शरीर फ्लाइट से पटना में उनके आवास पर लाया गया। जहां CM नीतीश कुमार ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।