Bihar: आज पटना में होगी JDU की राज्य कार्यकारिणी की बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bihar: आज पटना में होगी JDU की राज्य कार्यकारिणी की बैठक

Bihar: लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जदयू कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक 5 अक्टूबर को पटना में होने जा रही है। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जदयू के तरफ से 120 सीट पर दावेदारी ठोकने की तैयारी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे।

बैठक में कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित 118 सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी का नीतीश कुमार ने गठन किया है। मिशन 2025 को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण है। इस बीच नवरात्रि में यह बैठक बुलाई गई है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी की बैठक बाकी थी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

आगामी चुनाव को लेकर होगी चर्चा

बैठक की जानकारी देते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में जो परिणाम आए है, 177 विधानसभा सीट पर एनडीए की बढ़त है। कैसे और बेहतर परिणाम हों बैठक में इस पर चर्चा होगी। 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए में सीटों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि आज एनडीए में जितने दल हैं, उसमें से 2010 में और 2020 में कई दल शामिल नहीं थे। उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के घटक दल का नीतीश कुमार के नेतृत्व पर विश्वास है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।