बेलगाम अपराध की गिरफ्त में बिहार: चिराग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेलगाम अपराध की गिरफ्त में बिहार: चिराग

लोजपा(रामविलास) की ओर से आज आरा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान

पटना ,(पंजाब केसरी):  लोजपा(रामविलास) की ओर से आज आरा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में बढ़ते अपराध और खासकर भोजपुर जिले में 9 दिनों में 9 हत्या की घटना के खिलाफ पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पर गए और अपनी ओर से गहनी संवेदना प्रकट की।
इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में लगातार अपराध की घटना से बढ़ने से अब जनमानस सशंकित है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले में 9 दिनों में 9 हत्याकांड स्थिति की भयावहता बयां करती है। अपने पत्र में बेलगाम अपराध की स्थिति बताई है।
लोजपा(रा) प्रमुख ने कहा कि आज उनकी पदयात्रा में शामिल होने उमड़ा जनसैलाब ने यह बता दिया है कि लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली और उनके विफल प्रशासनिक व्यवस्था से आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों ने भी अपना दर्द वयां करते हुए प्रशासनिक उपेक्षा और अपराधियों को मिल रहे संरक्षण से उनके बढ़े हौसले की जानकारी दी।
श्री चिराग पासवान का कहना था कि मुख्यमंत्री जी शुरू से गृह विभाग संभाल रहे है पर उनसे विधि-व्यवस्था की स्थिति संभल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि अब तो बिहार महाजंगल राज की गिरफ्त में आ चुका है और ऐसे में यहां के लोगों के अंदर सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए अविलंब केन्द्र सरकार को यथोचित कदम उठाना चाहिए।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।