बिहार सरकार का नया कारनामा, आनंद मोहन के साथ मृत कैदी को भी रिहा करने का दिया आदेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार सरकार का नया कारनामा, आनंद मोहन के साथ मृत कैदी को भी रिहा करने का दिया आदेश

बिहार सरकार ने आनंद मोहन समेत 27 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया था। इस लिस्ट में

बिहार सरकार ने आनंद मोहन समेत 27 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया था। इस लिस्ट में पिछले साल नवंबर में जेल में मरने वाले कैदी का नाम भी शामिल है। अब मृतक कैदी को रिहा कर दिया गया है। बक्सर जेल में 10 नवंबर 2022 को 93 वर्षीय बंदी पतिराम राय की मौत हो गई थी। फिर भी बिहार के कानून मंत्रालय ने अच्छे आचरण के साथ 14 साल की जेल की सजा काटने के बाद रिहा होने वाले 27 व्यक्तियों की सूची में उनका (मृतक पतिराम राय का) नाम शामिल किया।
बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर आनंद मोहन को 11वें और पतिराम राय को 15वें स्थान पर रखा है। बक्सर ओपन जेल के अधीक्षक राजीव कुमार ने कहा, आजीवन कारावास की सजा काट रहे पतिराम राय का 10 नवंबर 2022 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। राय जिले के सिमरी गांव के मूल निवासी थे। उनके अलावा, हमने बिहार सरकार से प्राप्त सूची से 4 और कैदियों को रिहा कर दिया है। एक कैदी रामाधार राम को रिहा नहीं किया गया है, क्योंकि उस पर लगाया गया जुर्माना अदालत में जमा नहीं किया गया था। राम के परिजन आरा जिला अदालत में जुर्माना भर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।