बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अफसरों का तबादला किया है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अफसरों का तबादला किया है

पटना जेपी चौधरी पंजाब केसरी अधिसूचना के अनुसार, वंदना किनी को बिहार राज्य योजना परिषद मुख्य परामर्शी बनाया

पटना जेपी चौधरी पंजाब केसरी अधिसूचना के अनुसार, वंदना किनी को बिहार राज्य योजना परिषद मुख्य परामर्शी बनाया गया। अरविंद कुमार चौधरी को श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। अरविंद चौधरी को समान प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई। मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। बी राजेंद्र को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया। एन सरवन कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा दरभंगा कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। गोरखनाथ को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया। आरिफ हसन को नगर आयुक्त पूर्णिया बनाया  गया। कुमार गौरव को दरभंगा नगर आयुक्त बनाया गया। योगेश कुमार सागर को भागलपुर नगर आयुक्त बनाया गया। अभिलाषा शर्मा को गया नगर आयुक्त  बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।