चिराग पासवान के बढ़ते लोक प्रियता से बिहार सरकार विचलित हो गई है: लोजपा रामविलास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चिराग पासवान के बढ़ते लोक प्रियता से बिहार सरकार विचलित हो गई है: लोजपा रामविलास

चिराग पासवान के बढ़ते लोक प्रियता से बिहार सरकार विचलित हो गई है। इसी कारण सरकार के कई

पटना: चिराग पासवान के बढ़ते लोक प्रियता से बिहार सरकार विचलित हो गई है। इसी कारण सरकार के कई मंत्री चिराग पासवान के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप कर रहे है।
यह बात आज यारपुर मुसहर टोली में आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा में बोलते हुए,युवा लोजपा-(रामविलास) के  राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि चिराग पासवान आज बिहार के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। समाज के सभी तपका के लोगों का जगह-जगह पूरे बिहार में जो जनसैलाब लग रहा है उससे सरकार विचलित हो गईं है। 2024 और 2025 का होने वाला लोकसभा और विधानसभा का चुनाव में चिराग पासवान बड़ी चुनौती के रूप में इनको नजर आ रहे है। इसी लिए सरकार के कुछ मंत्री और तथा कथित दलित नेताओं से अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान भारत को दिया। आज  संविधान पर खतरा हो गया है। आरक्षण के अधिकार से वंचित करने की साजिश हो रहा है।बिहार में विधि- व्यवस्था चौपट है।दलितों पर अत्याचार की घटना में लगातार वृद्धि हो रहा है। ऐसे में संघर्ष के अलावे दूसरा कोई रास्ता नही है।शिक्षित बनो,संगठित हो और संघर्ष करो के नारे को अमल करना आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्य्क्षता पप्पू मुसहर ने किया,संचालन रमेश मुसहर ने किया। सभा को अम्बेडकर मिशन संस्थान के निर्देशक रमाशंकर रजक,संजीव चौधरी, उमेश रविदास सहित अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।