बिहार : गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर कसा तंज़, कहा- नौकरी मांगने पर लाठी तो बिजली मांगने पर गोली चलती है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर कसा तंज़, कहा- नौकरी मांगने पर लाठी तो बिजली मांगने पर गोली चलती है

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के लाठी

बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के लाठी और गोली चलाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, यह सरकार कुछ नहीं देख रही है। इस सरकार को केवल सत्ता से मोह है। जो कहेगा वह गोली खाएगा, यही है बिहार सरकार।
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से 2 युवकों की मौत
केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज बिहार में जिस जंगलराज के खात्मे के बाद नीतीश कुमार का उदय हुआ, फिर से नीतीश कुमार का दुर्भाग्य भरा सौभाग्य है कि उनके ही समय में जंगलराज आया। उन्होंने जारी वीडियो में आगे कहा कि जब उनके मंत्रियों द्वारा कहा जाता हैं, जो करेगा वह गोली खाएगा। इसका मतलब है कि कोई बिजली, पानी, राशन, अपना अधिकार और अपना हक नहीं मांगे। यही बिहार सरकार है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को बिहार के कटिहार में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से 2 युवकों की मौत हो गई थी, इसके बाद गुरुवार को ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अजीबोगरीब बयान दिया।
 ऊर्जा मंत्री विरोधियों के निशाने पर!
उन्होंने गुरुवार को कहा कि जब बदमाशी करेंगे तो लाठी और गोली चलती ही है। उन्होंने इस घटना में हताहत हुए लोगों को मुआवजा देने से जुड़े सवाल पर कहा कि मुआवजा का बाद में देखा जायेगा। जदयू की सरकार को विपक्ष द्वारा जंगलराज कहे जाने पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मणिपुर में कौन सा भगवान का राज है? मणिपुर में क्या हो रहा है? यूपी में क्या हुआ? जिसे कोर्ट में लाया गया उसी को मार दिया गया। अपना नहीं देखते हैं लोग और दूसरे पर आरोप लगाते हैं। इसके बाद से ऊर्जा मंत्री विरोधियों के निशाने पर आ गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।