बिहार: पूर्व MLC हुलास पांडेय के बेटे ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार: पूर्व MLC हुलास पांडेय के बेटे ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडे के 14 वर्षीय पुत्र ने खुद

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को पूर्व MLC हुलास पांडे के 14 वर्षीय पुत्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार इलाके में पूर्व MLC हुलास पांडेय का आवास है। उनके 14 वर्षीय पुत्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
आनन-फानन में घायल अवस्था में उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस अधिकारी भी बहुत कुछ ज्यादा नहीं बता रहे हैं।
चिराग के करीबी हैं हुलास पांडेय
अधिकारी बताते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन जांच के बाद ही सही जानकारी का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एमएलसी सुनील पांडेय के भाई हुलास पांडेय लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के करीबी माने जाते हैं। सुनील पांडेय और हुलास पांडेय की छवि बाहुबली नेता की रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।