Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से किसानों को हुआ भारी नुकसान, तीन लाख हेक्टेयर फसल तहस-नहस
Girl in a jacket

बिहार में बाढ़ से किसानों को हुआ भारी नुकसान, तीन लाख हेक्टेयर फसल तहस-नहस

Bihar Flood

Bihar Flood: बिहार के 19 जिलों के 92 प्रखंडों में किसानों को बाढ़ की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसल तबाह हो गई हैं। कृषि मंत्री ने पदाधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों की हरसंभव मदद का भी भरोसा जताया।

बाढ़ से किसानों भारी नुकसान

बिहार में बाढ़ से तीन लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने नुकसान का आकलन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। किसानों को वैकल्पिक फसलों के बीज और अन्य सहायता दी जाएगी। 19 जिलों के 92 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं। फसलोंं की क्षति से संबंधित रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समीक्षा करेंगे।

bihar2 1

आकलन के बाद वैकल्पिक फसलों के बीज वितरण से लेकर अन्य सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा। प्रारंभिक आकलन के अनुसार तीन लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा में फसलों की पूर्ण या आंशिक क्षति हुई है।

19 जिलों के 92 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित

मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, 19 जिलों के 92 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कुल 673 पंचायतों में लगभग 2,24,597 हेक्टेयर रकबा में फसल की क्षति हुई है। इसके अलावा, 91,817 हेक्टेयर में फसलों की क्षति 33 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है।

bihar3 1

ड्रोन से होगा कीटनाशकों का छिड़काव

पांडेय ने कहा कि बाढ़ का पानी उतर जाने के बाद फसलों को रोग-व्याधि हो सकती है। किसानों को आवश्यक सलाह के साथ कीटनाशकों की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश है। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन से दवाओं-कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाएगा।

bihar4

उर्वरकों की कालाबाजारी और मूल्य वृद्धि पर रोक के निर्देश

अधिकारियों को मंत्री ने रबी मौसम में उर्वरकों की कालाबाजारी और मूल्य वृद्धि पर रोक के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा। बैठक में उद्यान एवं कृषि यांत्रीकरण से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।