बिहार : बालू माफियाओं के बीच हुई फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई अन्य घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : बालू माफियाओं के बीच हुई फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

बिहार की राजधानी पटना में बालू माफियाओं के बीच फायरिंग हुई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

बिहार की राजधानी पटना में बालू माफियाओं के बीच फायरिंग हुई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अमदाबाद में सोन नदी से अवैध बालू निकासी को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई।चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल भी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।  
आपको बता दे कि बिहटा थाना क्षेत्र के अमदाबाद में सोन नदी से अवैध में बालू निकासी को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है।इस घटना में चार लोगों की गोली लगाने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि इस खूनी जंग में कई लोग घायल हो गए। पुलिस को जानकारी मिलते ही मोके पर मौके पर बिहटा पुलिस पहुंच गई।इसके साथ ही मामले में पटना एएसएसपी ने किसी के मौत की सूचना नहीं दी है, लेकिन स्थानीय पुलिस ने चार लोगों की मौत की खबर दी है। अवैध खनन का कारोबार बालू माफिया द्वारा किया जा रहा था।  
दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में बुधवार की रात से गोलीबारी शुरु हो गई थी। हालांकि पुलिस ने जानकारी दी है, कि गुरुवार को गोलीबारी बंद हो गई थी। बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व के संघर्ष में सैंकड़ो राउंड फायरिंग हुई, चार लोगों की जान चली गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।