बिहार : लोक गायक छैला बिहारी के घर पर गोलीबारी, दहशत में परिवार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : लोक गायक छैला बिहारी के घर पर गोलीबारी, दहशत में परिवार

लोक गायक छैला बिहारी के भाई द्वारा लिखित बयान में कहा गया है कि बुधवार रात करीब डेढ़

बिहार के खगड़िया जिले के पौरा सहायक थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लोक गायक छैला बिहारी के घर पर गोलीबारी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के समय भोजपुरी गायक छैला बिहारी घर पर नहीं थे।

पौरा सहायक थाना के प्रभारी महेशलाल ने गुरुवार को बताया कि गायक के भाई सुशील बिहारी द्वारा लिखित बयान में कहा गया है कि बुधवार की देर रात करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने घर के बाहर गोलीबारी की तथा लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा (खाली गोली) व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। छैला बिहारी का आरोप है कि प्रखंड में चलाई जा रही एक योजना में अनियमितता को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की थी, आशंका है कि बदले की भावना के कारण दहशत के लिए ऐसी घटना को अंजाम दिया गया।

बिहार : औरंगाबाद में तेज रफ्तार वैन की ट्रक से भिड़ंत, तीन की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।