Bihar: राजधानी पटना में महिला पुलिसकर्मी पर चली गोली
Girl in a jacket

Bihar: राजधानी पटना में महिला पुलिसकर्मी पर चली गोली

Bihar की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक बदमाश द्वारा महिला सिपाही को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला सिपाही के हाथ में गोली लगी है, जिसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Patna copy

Highlights:

  • घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी गंगा पथ की है
  • चिकित्सकों ने महिला सिपाही को खतरे से बाहर बताया है
  • फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है- डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद

पुलिस के मुताबिक, घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी गंगा पथ की है। महिला कांस्टेबल पम्मी खातून अपनी सहेली प्रशिक्षु दारोगा शबाना आजमी के साथ बुधवार की रात करीब 10 बजे जेपी गंगा पथ पर मोबाइल से रील्स बना रही थी। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। इससे महिला कांस्टेबल पम्मी खातून को बायें हाथ में गोली लग गयी। आनन फानन में इन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया जा रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

police fire copy

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि ये दोनों एलसीटी घाट पर थी। इस दौरान पम्मी खातून वीडियो बना रही थीं और किसी ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है, पुलिस जांच कर रही है। घायल कांस्टेबल पटना पुलिस लाइन में तैनात है जबकि उनकी सहेली पूर्णिया में पदस्थापित है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।