Bihar Election Update: मुकेश सहनी ने गोपालगंज सीट से प्रेमनाथ चंचल को बनाया प्रत्याशी, एनडीए प्रत्याशी आलोक सुमन को देंगे टक्कर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bihar Election Update: मुकेश सहनी ने गोपालगंज सीट से प्रेमनाथ चंचल को बनाया प्रत्याशी, एनडीए प्रत्याशी आलोक सुमन को देंगे टक्कर

बिहार में चुनाव को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने गोपालगंज लोकसभा सीट से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बिंद ने इसकी घोषणा की है। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को महागठबंधन में तीन सीटें मिलीं है, इन तीन सीटों में पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और झंझारपुर शामिल हैं।

WhatsApp Image 2024 04 17 at 01.22.06

दरसल, गोपालगंज में उम्मदीवार की घोषणा करने से पहले झंझारपुर के प्रत्याशी की घोषणा की गई थी। झंझारपुर संसदीय सीट से पार्टी ने सुमन कुमार महासेठ को अपना प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण सीट पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। विकासशील इंसान पार्टी ने गोपालगंज सीट से प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

आपको बता दें कि वीआईपी पार्टी को महागठबंधन में तीन सीटें पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और झंझारपुर दी है। गोपालगंज में उम्मीदवार देने से पहले झंझारपुर के प्रत्याशी की घोषणा की गई थी। झंझारपुर संसदीय सीट से पार्टी ने सुमन कुमार महासेठ को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब गोपालगंज में प्रेमनाथ चंचल उर्फ चंचल पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जल्द ही पूर्वी चंपारण सीट से प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।