बिहार के उपमुख्यमंत्री बोले- महिलाएं 30 जून तक निष्क्रिय जनधन खातों से निकाल सकेंगी कोरोना राहत राशि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार के उपमुख्यमंत्री बोले- महिलाएं 30 जून तक निष्क्रिय जनधन खातों से निकाल सकेंगी कोरोना राहत राशि

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को कहा कि 30 जून तक महिलाएं जनधन के निष्क्रिय

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शनिवार को कहा कि 30 जून तक महिलाएं जनधन के निष्क्रिय खातों से भी केंद्र सरकार (मोदी सरकार) द्वारा मार्च, अप्रैल और मई महीने में प्रति खाते 500-500 की दर से भेजी गई कोरोना राहत की राशि की निकासी कर सकेंगी।
मोदी ने बताया कि बिहार की 2 करोड़ 33 लाख महिलाओं के जनधन खाते में पहली किस्त के तौर पर 1165 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने यहां कहा कि कुछ शिकायतों के बाद बैंक की शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों को केंद्र सरकार व आरबीआई ने निष्क्रिय व बिना केवाईसी वाले खातों से भी 30 जून तक राशि की निकासी की छूट देने का निर्देश दिया है। 

भाजपा ने ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- TMC नेताओं को लॉकडाउन में घूमने की मिली हुई है अनुमति 

वित्तमंत्री मोदी ने कहा, बिहार की करीब 60 प्रतिशत जनधन खाताधारी महिलाओं ने पहली किस्त की राशि की निकासी कर ली है, शेष 40 प्रतिशत महिलाओं से भी अपील कि वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपने खाते से राशि निकाल सकती हैं।
उन्होंने कहा, स्टेट बैंक के 91़80 लाख खातों में राशि भेजी गई, जिनमें से सर्वाधिक 70़32 लाख महिलाएं, बैंक ऑफ बड़ौदा के 21़ 18 लाख खातों में से 10़ 61 लाख व सेंट्रल बैंक के 19़ 57 लाख खातों में से 10़ 14 लाख महिलाओं ने 20 अप्रैल तक राशि की निकासी कर ली है। उल्लेखनीय है कि जनधन खाता शून्य बैलेंस पर खोला गया है तथा सभी खाताधारकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, रुपे कार्ड और बिना किसी बंधक के 10 हजार रुपये तक कर्ज लेने की सुविधा भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।