आए दिन बहुत से दहेज के मामले सामने आते रहते है ऐसे ही आपको बता दें कि दहेज न मिलने पर एक और बड़ा मामला सामने आ रहा है, जहां लड़की की दहेज न मिलने पर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुतबिक जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत हो गई। इतना ही नहीं सुसराल वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।
दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे से लटकाने का आरोप
आगे बता दें सूचना पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव को मायके वालों को सौंप दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि लड़की के पिता ने लड़की का अंतिम संस्कार सुसराल वालों के घरके बाहर किया। जानकारी के आधार पर आक्रोशित मायके वालों ने शव को श्मशान ले जाने के बजाय उसकी ससुराल पहुंच गए और घर के दरवाजे पर ही अपनी बेटी की चिता सजाकर दाह संस्कार कर दिया। ितं यही नहीं जबरन उसके पति से मुखाग्नि दिलवाई। इसके बाद मायके वालों ने पति समेत ससुराल के छह सदस्यों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने नवविवाहिता के आयुर्वेद चिकित्सक पति मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रामपुर सावना गांव के शम्भू प्रसाद की पुत्री निशा कुमारी (20 वर्ष) की शादी गत 27 फरवरी को मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के डाक्टर मुकेश कुमार से हुई थी। शादी के हफ्ते भर बाद ही डा. मुकेश के पिता का निधन हो गया।