बिहार : महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

सरकारी नौकरियों के अवसर तकरीबन खत्म हो गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज समस्तीपुर जिला समाहरणालय के निकट धरना-प्रदर्शन किया। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मदअबू तमीम की अध्यक्षता में आयोजित धरना में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश पर्यवेक्षक शंकर कुमार झा और जिलाध्यक्ष मो। तमीम ने कहा कि केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार सभी मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। देश में मंदी का असर लगातार गहराता जा रहा है। वहीं, सरकारी नौकरियों के अवसर तकरीबन खत्म हो गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में मंहगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। 
धरना कार्यक्रम को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रवली ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तरुण कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव अमित कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर शर्मा, सरोज कुमार सिंह और सेवादल के जिलाध्यक्ष राजन चन्द्रवंशी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।