बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए आज का दिन खुशियों से भरपूर है क्योंकि नीतीश मंगलवार यानि आज अपना 71 वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मना रहा हैं। आज के दिन नीतिश को नेताओं की तरफ से सुबह से ही बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई हैं। हालांकि, नीतीश कुमार के जन्मदिन के शुभ अवसर उनकी राजनीतिक पार्टी (जनता दल) विकास दिवस के रूप में बड़े पैमाने पर बना रही हैं।
पटना की सड़कों पर लगाए गए बैनर और पोस्टर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू कार्यकतार्ओं द्वारा पटना की सडकों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी जा रही है।बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी और दीघार्यु जीवन की मंगल कामना करता हूँ।इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने भी नीतीश को जन्मदिन की शुभकामना दी हैं।
नीतीश को जन्मदिन की दी गई हार्दिक शुभकनाएं
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी नीतीश को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बिहार की आन-बान-शान, सूबे के विकास की पहचान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बिहार के यशस्वी, विकास पुरूष,आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
जन्मदिन के अवसर नेताओं ने की ईश्वर से प्रार्धना
सूत्रों के मुताबिक, जदयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने नीतीश कुमार के जन्मदिन पर नालंदा जिले के मुस्तफापुर में केक काटा और बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।उन्होंने इसकी तस्वीर अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, बिहार में सबसे लम्बी अवधि से जनता की सेवा कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की कामना करता हूँ।
नीतीश की सफलता के लिए की गई कामना
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन की हार्दिक और अशेष शुभकामनाएँ। आपके यशस्वी नेतृत्व में बिहार सफलता के सभी सोपान प्राप्त करे। भोलेनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन हेतु कामना करता हूँ ।