Girl in a jacket

Bihar : पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह पर भाई वीरेंद्र का हमला, कहा- मर्यादा में रहना चाहिए..

बिहार में पिछले चर्चा में आए पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने जोरदार हमला

 बिहार में पिछले  चर्चा में आए पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने जोरदार हमला बोला है। विधायक का आरोप है कि पूर्व मंत्री अपने बयान से जनता को भटकाने की कोशिश करते रहते है। उन्होंने अपने बयान में मीडिया के सामने कहा कि हर किसी को अपनी मर्यादा का ध्यान होना चाहिए और उसके मुताबिक ही बात करनी चाहिए। जो मर्यादा की सीमाएं लांघते हैं उनको सरकार से विदा हो जाना पड़ता है। 
सुधाकर सिंह ने किया गलत : भाई वीरेंद्र 
इसी के साथ भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘जब तक सुधाकर सिंह विधायक थे वो कुछ नहीं बोल रहे थे। बिलकुल चुप थे। कोई मुद्दा नहीं उठाया। जबकि मंत्री बनते ही उन्होंने मुद्दे उठाना शुरू कर दिया था। अगर कुछ था भी तो आप मंत्रिमंडल में नहीं उठाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर भी बात कर सकते थे, लेकिन सुधाकर सिंह ने ऐसा नहीं किया था।’ वही विधायक से जब सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि किसी ने पूर्व मंत्री को मजबूर नहीं किया था। 
सरकार पर सवाल उठाना सही नहीं :  भाई वीरेंद्र 
इसी के साथ भाई वीरेंद्र ने कहा कि ‘अगर कोई मंत्रिमंडल में शामिल हो गया तो वो सरकार पर सवाल खड़ा नहीं कर सकता है। मैं ये बात सभी को बता देना चाहता हूं।’ बता दें, सुधाकर सिंह ने बिहार में कुछ विभागों में अफशरशाही होने का दावा किया था। उन्होंने खुले मैदान से अपने सरकार पर ही सवाल उठाए थे, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने पर सुधाकर ने बताया था कि उनसे लालू ने इस्तीफे की मांग की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।