पटना में एक ओर जहां विपक्षी दलों की बैठक चल रही है। वहीं, इस बैठक के विरोध में भाजपा के नेताओं ने विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पटना के लोकनायक जय प्रकाश नारायण आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
लोक नायक जय प्रकाश आपके जाति विहीन समाज के सपने को हम मंजिल तक पहुंचाएंगे।
आज पटना में विपक्षी दलों की बैठक महज अवसरवादियों द्वारा अपने-अपने मतलब को साधने के लिए किया जा रहा है। इससे बिहार की जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला।
हम सभी भाजपा के कार्यकर्त्ता आज लोकनायक जय प्रकाश… pic.twitter.com/ryp2CzWs9g— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) June 23, 2023
विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा के नेता पटना स्थित जेपी आवास पहुंचे और उनकी प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया तथा सामूहिक रूप से भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र और जाति-विहीन समाज बनाने की शपथ लेते हुए इसे बिहार की धरती पर उतारने का संकल्प लिया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी एकता की बिहार में बैठक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण के आदशरें एवं सिद्धांतों को शर्मसार कर रही है।
सिन्हा ने कहा कि बिहार की धरती से जेपी ने संपूर्ण क्रांति का बिगुल फूंककर एवं तानाशाह कांग्रेस सरकार को देश से उखाड़ फेंका था। आज उसी आंदोलन से निकले लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार, राज्य और देश की जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान करते हुए कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं। सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस कांग्रेस को उखाड़ फेंका था, आज उसी कांग्रेस सहित अन्य दलों के भ्रष्ट नेताओं का बिहार में जुटान कर बिहार का अपमान किया जा रहा है। बिहार की धरती से ही कांग्रेसयुक्त बनाने का नारा लगाया जा रहा है।