बिहार: अंधाधुंध फायरिंग से दहला बेतिया, फायरिंग में चार लोग हुए घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार: अंधाधुंध फायरिंग से दहला बेतिया, फायरिंग में चार लोग हुए घायल

बिहार के बेगूसराय जिलें में हुए गोलीकांड को लेकर पिछले दिनों हर तरफ चर्चा हो रही थी।

बिहार के बेगूसराय जिलें में हुए गोलीकांड को लेकर पिछले दिनों हर तरफ चर्चा हो रही थी। अभी तक लोग इस घटना को भूले नहीं थे कि अब एक बार फिर बिहार के पश्चिम चंपारण से अंधाधुंध फायरिंग की खबर आ रही है, जिसके बाद राज्य में जंगलराज रिटर्न्स तक की बात हो रही है। कहा जा रहा कि बेतिया से 20 किलोमीटर दूर योगापट्टी थाना इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। 
स्थानीय ग्रामीणों में फैली दहशत 
इस घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में है। इस फायरिंग में चार लोग घायल है, जिनमें वार्ड सदस्य का भी नाम शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में राजा बाबू पटेल, विजय कुमार पटेल, सुधन मांझी व रुस्तम मियां का नाम शामिल है। सभी का इलाज चल रहा है। 
आरोपियों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग 
वही, इस घटना के बारे में घायल ने बताया कि वो अपने सभी भाइयों के साथ घर के आँगन में बैठा था। तभी बाइक से अपराधी आए और उन्होंने निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी थी। अपराधी ने ग्रामीणों पर भी तीन फायरिंग की थी, जिसकी वजह से अन्य लोगों को भी गोलियां लग गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।