सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जन परिवार पार्टी का प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जन परिवार पार्टी का प्रदर्शन

पटना 4 जून आयकर गोलंबर के समीप भारतीय जन परिवार पार्टी के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली के नेतृत्व

पटना 4 जून  आयकर गोलंबर के समीप भारतीय जन परिवार पार्टी के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली के नेतृत्व में आज सैकडों कार्यकत्र्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला दहन किया। इसके पूर्व जदयू कार्यालय से आयकर गोलंबर तक व्यापक  आक्रोश प्रदर्शन भी किया गया।  इस मौके पर अध्यक्ष श्री माली ने कहा कि मौजूदा नीतिश व तेजस्वी की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है।  दस लाख नौकरी के बदले 10 नए-नए नियम लगाकर युवाओं की भविष्य को बर्बाद कर रही है। बिहार की सत्ताधारी पार्टी ’हर झगड़ा  फसाद को जातीय रंग देने में लगी हुई है। ’जंगल राज पार्ट 2 की  चैतरफा आहट मिलने लगी है। ’किसान और मजदूर  त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं ।
’सरकार के लोग सत्ता की लुफ्त उठाने में मस्त व्यस्त हैं । 17 साल से शासन के बावजूद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार को मजदूर सप्लाई करने वाली फैक्ट्री बनाकर रख दिया है     भारतीय जन परिवार पार्टी के कार्यकर्त्ताओं  ने हमेशा बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठायी है।  इस मौके पर सुधीर कुमार मालाकार, चंदन कुमार झा, विनोद कुमार माली, धीरज कुमार मालाकार, पुनीत कुमार मालाकार, जितेन्द्र कुमार मालाकार, संतोश यादव, राहुल मालाकार, गुडडु पासवान, विराट कुशवाहा, संतोश कुशवाहा, उमा शंकर मालाकार सहित पार्टी के सैकडों कार्यकत्र्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।