भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी प्रेम और वलिदान की प्रतिमूर्ति थे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी प्रेम और वलिदान की प्रतिमूर्ति थे

पटना, : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गाँधी की 32 वीं पुण्यतिथि (वलिदान दिवस) एवं

पटना, : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गाँधी  की 32 वीं पुण्यतिथि (वलिदान दिवस) एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानन्द सिंह की 80 वी जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने की।  इस अवसर पर पाठक ने कहा कि राजीव गाँधी जी ने देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी ने देश में सूचना एवं संचार-क्रांति की शुरूआत की। सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया जो बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पी0वी0 नरसिंहा राव के कार्यकाल में पंचायती राज संविधान संशोधन बिल के रूप में आया और आज सारे देश में यह पंचायती राज कायम है जिसमें महिलाओं के लिये एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक-से-अधिक शामिल करने के लिये उन्होंने मताधिकार की उम्र सीमा 18 वर्ष करायी। पाठक ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नव निर्माण में राजीव गाँधी के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है। इस अवसर पर सदाकत आश्रम स्थित राजीव गाँधी की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया। कृपानाथ पाठक ने कहा कि सदानन्द बाबू कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता थे। कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  कार्यक्रम में कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक प्रतिमा कुमारी. वरिष्ठ नेता ब्रजेश पाण्डेय,  प्रदेश मिडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सदस्यता अभियान के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, आलोक हर्ष, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह, कुमार आशीष, राजेश कुमार सिन्हा, अम्बुज किशोर झा,  अरविन्द लाल रजक, शरबत जहाँ फातमा,शशि कांत तिवारी,  सेवादल के डॉ संजय यादव ,शशि रंजन, राजन यादव, उदय शंकर पटेल, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, ललन कुमार यादव, शिव प्रकाश गरीब दास, गुंजन पटेल, अनुराग चन्दन, राजकिशोर सिंह,  सुधा मिश्रा, डॉ पुरुषोत्तम मिश्र, मोहन शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, मो0 शाहनवाज, अखिलेश्वर सिंह , मिथिलेश शर्मा मधुकर, असफर अहमद, राजनन्दन कुमार, अश्विनी कुमार, मृणाल अनामय,  मंजीत आनंद साहू, निरंजन कुमार, कुंदन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, , निधि पाण्डे, विमलेश तिवारी,  सुनील कुमार सिंह ,नीतू सिंह निषाद, अमित कुमार, रुमा सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अरबिंद चौधरी, खुशबु कुमारी, ललित सिंह, मुकुल कुमार, निशु चौधरी, विनय कुमार सिंह, नदीम अंसारी, अधिवक्ता प्रियंका सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।