भगवद्गीता वर्तमान की समस्याओं के समाधान की राह दिखाती है: राज्यपाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भगवद्गीता वर्तमान की समस्याओं के समाधान की राह दिखाती है: राज्यपाल

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन के दरबार हॉल में डॉ॰ अरूण कुमार जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘जीवन

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन के दरबार हॉल में डॉ॰ अरूण कुमार जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘जीवन गीता -भगवद्गीता में ज्योतिष विज्ञान’ (खण्ड 1 व 2) का विमोचन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवद्गीता का हमारे जीवन में अहम स्थान है। वर्तमान समय में विश्व अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है, जिनके समाधान के लिए गीता हमें राह दिखाती है। 
संपादक श्रीमती लीना सिन्हा तथा अन्य लोग उपस्थित थे
राज्यपाल ने कहा कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण कर्म का संदेश देते हैं। गीता के अनुसार हमें हताशा और दुर्बलता के साथ घर में नहीं बैठकर समस्याओं से डटकर मुकाबला करना है। भगवद्गीता हमें अमर्यादित आचरण, कुविचारों और बुराइयों के विरूद्ध खड़ा होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इस ग्रंथ को सिर्फ पढ़ने की ही नहीं, बल्कि जीने की भी आवश्यकता है। उइस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल॰ चोंग्थू, ‘जीवन गीता’ पुस्तक के लेखक डॉ॰ अरूण कुमार जायसवाल, इसकी संपादक श्रीमती लीना सिन्हा तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।