बिहार में हैवानियत की हद पार! पति को खूंटे से बांधा, फिर उसके सामने ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में हैवानियत की हद पार! पति को खूंटे से बांधा, फिर उसके सामने ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां पति को एक खूंटे में बांधकर बदमाशों ने उनके सामने उनकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शनिवार करीब आधी रात को जब हम सभी सो रहे थे, तभी गांव के ही कुछ युवकों ने घर के दरवाजे की कुंडी बजाई। पति घर के अंदर से कौन है, पूछ ही रहे थे कि दरवाजा तोड़कर तीन युवक घर के अंदर घुस गए।
इसके बाद दोनों पति-पत्नी के साथ पिटाई की और विरोध करने पर पति को रस्सी द्वारा खूंटे से बांध दिया। आरोप है कि बदमाशों का जब इससे भी मन नहीं भरा तो, महिला के साथ तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा मचाए शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण जब पहुंचे तब युवक भागने लगे।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने एक आरोपी को दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म मामले में थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी राजा कुसियेत को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।