बिहार: कटिहार जिले के बारसोई में आम लोगों को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच पुलिस और लोगों में कहासुनी हुई और देखते-देखते शांतिपूर्ण प्रदर्शन उग्र हो गया। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
बिहार के कटिहार जिले में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे आम लोगों को बिहार पुलिस के अधिकारीयों ने गोली मार दी… अब तक एक की मौत, कई गंभीर रूप से घायल.. pic.twitter.com/4JRxJqHf5h
— Prateek Mishra (@mishr_prateek) July 26, 2023
सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँच गए है। बारसोई के अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रेमनाथ राम ने एक वयक्ति की मौत की पुष्टि की। साथ ही पुलिस पर लग रहे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर ही इस घटना का दोष मढ़ दिया।
नीतीश पर भड़के बीजेपी चीफ
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने घटना पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पुलिस ने गोली चलाकर आम लोगों काे मारने का काम किया। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम पहले नौकरी मांगने वालों पर गोली चलवा रहे थे, अब बिजली मांगने वालों पर गोली चलवाने का काम कर रहे हैं।