घमंडिया गठबंधन के सांसदों ने तार-तार की मर्यादा: सम्राट
Girl in a jacket

घमंडिया गठबंधन के सांसदों ने तार-तार की मर्यादा: सम्राट

बिहार भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में आज किसान परिवार से आने वाले उपराष्ट्रपति का विपक्षी दलों द्वारा अपमान किए जाने के विरोध मे भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया तथा सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के सांसदों ने सभी परम्पराओं को तोड़कर सारी मर्यादाओं को तार-तार किया है।

KISAN PROTEST

Highlights:

  • भाजपा प्रदेश कार्यालय से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता निकले और आयकर गोलंबर पहुंचे
  • भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, टीएमसी, जदयू, राजद के विरोध में जमकर नारे लगाए
  • विरोधी दलों ने एक किसान और किसान नेता का अपमान किया- सम्राट चौधरी
  • सांसद को देश के उपराष्ट्रपति और किसान पुत्र से माफी मांगनी होगी- मनोज कुमार सिंह

भाजपा प्रदेश कार्यालय से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता निकले और आयकर गोलंबर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, टीएमसी, जदयू, राजद के विरोध में जमकर नारे लगाए। आयकर गोलंबर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और घमंडिया गठबंधन में शामिल टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि विपक्षी दल के सांसदों ने सदन के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करके मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ऐसी घटनाओं का विरोध किया है और आगे भी हमलोग इसका विरोध करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों के सांसद ने मर्यादा को तार-तार किया है। संसदीय मर्यादा को तोड़ा है। विरोधी दलों ने एक किसान और किसान नेता का अपमान किया है।

SAMRAT copy

उन्होंने कहा कि ये लोग संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का भी सम्मान नहीं करते हैं। राहुल गांधी रोकने के बजाय वह वीडियो बना रहे थे, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने घमंडिया गठबंधन को किसान विरोधी, गरीब विरोधी और ओबीसी विरोधी बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जनता आगे भी सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता आज सड़क पर उतरे हैं और पुतला दहन किया है। इधर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि संसदीय मर्यादाओं को तार- तार करते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा किसान पुत्र आदरणीय जगदीप धनखड़ जी का जिस तरह अपमान किया गया, उसको देश का किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया है।श्री सिंह ने कहा कि सांसद को देश के उपराष्ट्रपति और किसान पुत्र से माफी मांगनी होगी।

इस प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर, ललन मंडल, उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, अशोक वर्मा, हितेंद्र ठाकुर, रंजीत कुमार, अमरेंद्र शांडिल्य मोर्चा के मंत्री वीरेंद्र सिंह, मनीष साह, दीपक शर्मा, कृष्णा गुप्ता किसान महानगर अध्यक्ष सुजीत कुमार,मनोज शर्मा,राकेश सिंह, कुंतल कृष्ण,प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता और पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।