आरा में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकली 4 महिलाओं को कार ने कुचला, सभी की मौत

ओझवलिया गांव की रहने वाली कुछ महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर सुबह में टहल रही थी। इसी दौरान तेज

बिहार के आरा में आज मॉर्निग वॉक के लिए निकली चार महिलाओं को तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। हादसे में चारों महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ओझवलिया गांव की रहने वाली कुछ महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर सुबह में टहल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने चार महिलाओं को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही सभी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो इन महिलाओं को कुचलते आगे निकल गई। सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
1635491310 arrah 2
पीरो के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है। सभी मृतक ओझवलिया गांव की रहने वाली है।
उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में भी जुट गई है। पुलिस फरार चालक और वाहन का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद घटनास्थल पर भीड जुट गई तथा लोग आक्रोशित हैं। गांव की चार महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।