बिहार में सम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया : तेजस्वी का भाजपा पर आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में सम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया : तेजस्वी का भाजपा पर आरोप

बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और बुधवार को आरोप

 बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार में सम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया।
राजद के तीन दिवसीय आंबेडकर परिचर्चा के अंतिम दिन तेजस्वी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया, Òभाजपा को बिहार से खतरा है इसलिए बिहार को टारगेट किया जा रहा है। पहले तमिलनाडू के सवाल पर फर्जी ख़बरें चलाई गयीं। फिर बिहार शरीफ और सासाराम में सम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनके नेताओं द्वारा बिहार की धरती पर कैसी-कैसी भाषा का उपयोग किया गया, लगातार झूठ का प्रचार किया जा रहा है वे लोग झूठ बालने के मैनुफैक्चरर, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर हैं। सभी केन्द्रीय एजेंसियों पर कब्जा कर लिया गया‌ है, समाचार भी उनके अनुसार बन रहा है और लोगों को परोसा जा रहा है।’’
तेजस्वी ने कहा, Òवे लोग आज इतने डरे हुए और हताश हो गये हैं कि कोई आधार नहीं रहने के बावजूद सी.बी.आई., ई.डी. और आई.टी. का इस्तेमाल हो रहा है जिसका उद्देश्य खबरें बनाना और मेरी छवि को खराब करना है। उनकी साजिश है कि हमें इन मामलों में उलझाये रखें जिससे हमें काम करने का मौका नहीं मिले।’’
तेजस्वी ने कहा, Òदेश में जो माहौल बनाया जा रहा है वह चिंता का विषय है। आंबेडकरवादियों और समाजवादियों पर लगातार प्रहार हो रहा है। क्षेत्रिय दलों को समाप्त करने की साजिश चल रही है। देश के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत को बदलकर अपने अनुसार इतिहास गढने का प्रयास हो रहा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।