भारत सरकार के पूर्व नौकरशाह एम. डी एपी पाठक ने बिहार के हित के लिए उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत सरकार के पूर्व नौकरशाह एम. डी एपी पाठक ने बिहार के हित के लिए उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात

भारत सरकार और नेक्स जेन एनेर्जिया के एमडी एपी पाठक ने पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर

पटना,(पंजाब केसरी): भूतपूर्व नौकरशाह, भारत सरकार और नेक्स जेन एनेर्जिया के एमडी एपी पाठक ने पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर पत्र दिया। जिसपर विचार कर सहयोग करने का वादा उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दिया है। नेक्स जेन एनर्जिया लिमिटेड ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करती है। नेक्स जेन एनर्जिया वेस्ट मैनेजमेंट से डीजल ,बायो वेस्ट ,गोबर,पराली और तरह तरह के जैविक कचरे से कंप्रेस्ड गैस (सीएनजी) बनाती है फिर सीएनजी एवं डीजल पंप लगा कर लोगो को सेवाएं देती है।
साथ ही इससे पर्यावरण स्वच्छ रहता है और प्राकृतिक ऊर्जा पर आत्मनिर्भरता बढ़ती है। उप मुख्यमंत्री ने मुन्सिपल कार्पोरेशन और नेक्स जेन एनेर्जिया के बीच एमओयू कर कुड़ा उपलब्ध कराने की बात की हैं। इस बाबत जब पाठक से पत्रकारों ने उनकी योजनाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा मैं बिहार के हर ब्लॉक तक नेक्स जेन एनर्जिया की पहुंच बनाऊंगा। लोगो को इससे जोड़कर रोजगार सुलभ बनाऊंगा। साथ ही किसानों का भलाई करेंगे। 
कंपनी के बारे में बताते हुए पाठक ने बताया कि हम इससे किसानो की मदद करेंगे। उनसे गोबर और पराली खरीदेंगे। व्यापारियों से सड़ी गली सब्जियां खरीदेंगे। और उससे कंप्रेस्ड गैस और डीजल तैयार कर लोगो को बेचेंगे और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।
 इसी बात के सिलसिले में आज पाठक पटना में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से उनके कक्ष में मिले। बताते चले कि पाठक का ध्येय बिहार का विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पाठक ने आज उप मुख्यमंत्री से मुलाकात किया। इस कंपनी के माध्यम से भी लोगों को रोजगार मिले यहीं पाठक का ध्येय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।